MP के 11 IPS अधिकारियों को प्रमोशन, केन्द्र ने एमपी को दिये ADG के 9 पद, शाम तक जारी होंगे आदेश

भोपाल. MP कैडर के IPS  अधिकारियों के प्रमोशन को डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC ) ने हरी झण्डी दे दी है और इसके सिाथ ही केन्द्र सरकार ने मध्यप्रदेश में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ADG के 9 पद भी स्वीकृत कर दिये हैं। अब भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर समेत 4 अधिकारियों को इस पद पर प्रमोशन जायेगा। वर्तमान में ADG का एक भी पद खाली नहीं की वजह से DPC की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि केन्द्र से पदों की मंजूरी मिलने के बाद इन अधिकारियों को प्रमोट किया जायेगा। इन अधिकारियों के प्रमोशन के आदेश शुक्रवार की शाम तक जारी कर दिये जायेंगे।
गुरूवार को मंत्रालय में मुख्यसचिव इकबाल सिंह बैंस की अध्यक्षता में बैठक हुई, बैठक में DGP विवेक जौहरी, ACS  मोहम्मद सुलेमान, डॉ. राजेश राजौरा बतौर सदस्य मौजूद रहें । बैठक में 11 अधिकारियों को प्रमोशन देने का निर्णय हुआ। 1997 बैच के अधिकारियों को भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, गृह सचिव डी श्रीनिवास वर्मा, IG  उमेश जोगा और प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ IG  बीएसएफ सोलोमन यश के मिंज को प्रमोशन के लिये फिट पाया गया है। ADG का पद उलब्ध होने के बाद प्रमोशन देने पर सहमति दी गयी है।

IG  और DIG  रैंक पर ये होंगे प्रमोट

गृह विभाग के मुताबिक DPC में 1997 बैच के अलावा 2004 बैच IG, 2008 बैच DIG और 2009 बैच के अफसरों को सिलेक्शन ग्रेड पर प्रमोशन देने पर विचार किया गया। 2004 बैच के DIG CID गौरव राजपूत, प्रतिनियुक्ति पर BSF में पदस्थ संजय कुमार, एडिशनल पुलिस कमिश्नर इरशाद वली और भोपाल ग्रामीण DIG संजय तिवारी 1 जनवरी 2022 को IG के पद पर प्रमोट हो जाएंगे। 2008 बैच के IPS मुरैना एसपी ललित शाक्यवार और प्रतिनियुक्ति पर CBI में पदस्थ जयदेवन ए और शियास ए को DIG रैंक मिल जाएगा। गृह विभाग के सूत्रों का कहना है कि 2009 बैच के दो अफसरों अनीता मालवीय और साकेत पांडे को विजिलेंस क्लीयरेंस नहीं होने के कारण सिलेक्शन ग्रेड में प्रमोशन नहीं दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *