New year 2022 भारत की 10 खूबसूरत जगहों पर करें New year सेलिब्रेशन, जमकर आयेगा मजा
नई दिल्ली. नये वर्ष यानी 2022 आने में बस दो दिन बाकी बचे है। पार्टी लवर्स ने न्यू ईयर सेलिब्रेट करने की प्लानिंग भी शुरू कर दी होगी। नहीं कुछ लोगों की तैयारियां भी पूरी हो गयी होंगी। कोरोना वायरस (Corona virus new variant) के नये वैरियेंट के बढ़ते हुए खतरे की वजह से कोविड-19 गाइडलाइन (covid-19 guideline) बनायी गयी है। जिनको ध्यान में रखकर आप न्यू ईयर सेलिब्रेशन प्लान (New year celebration) कर सकते है।
कुछ लोग नये वर्ष में बाहर घूमने जायेंगे तो कुछ लोग इंडिया में नये वर्ष का जश्न मनायेंगे। अगर आप भी इंडिया में ही न्यू ईयर सेलिब्रेट (New year celebration) करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसी जगह बता रहे हैं कि जहां कोविड-19 गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए आप न्यू ईयर ईवनिंग (New year evening) का मजा ले सकेंगे और नया वर्ष 2022 का स्वागत कर पायेंगे।

उदयपुर राजस्थान (Udaipur, Rajasthan)
राजस्थान के उदयपुर (Udaipur, Rajasthan) में सर्दियों के दिनों में भी अधिक ठण्डा नहीं रहता और काफी खूबसूरत लगता है। आप चाहें तो राजस्थान के उदयपुर में जाकर न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं। वहां पर कई ऐसे पैलेस हैं जो न्यू ईयर ईवनिंग पार्टी का आयोजन करते हैं। कोविड़-19 गाइडलाईन को देखते हुए किसी भी होटल या पैलेस में पैकेज ले सकते हैं।
गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर (Gulmarg, Jammu and Kashmir)
एडवेंचर का शौक रखने वाले लोगों के लिये न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिये गुलमर्ग से अच्छी जगह नहीं हो सकती है। सर्दी के समय यहां मौसम में काफी सारे गेम्स का मजा ले सकते हैं और वहां के स्थानी एडवेंचर का भी मजा ले सकते है। गुलमर्ग के इग्लू कैफे (Igloo cafe) में लंच या डिनर करना भी न भूलें।

मैक्लॉडगंज, हिमाचल प्रदेश (McLeodGanj, Himachal Pradesh)
भारत के अधिकतर लोग नया वर्ष मनाने हिमाचल प्रदेश जाते हैं और वहां पर अपने परिवार के साथ शांत जगह पर क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं। अगर आप भी नेचर लवर है तो हिमाचल प्रदेश के मैक्लॉडगंज जा सकते हैं। वहां पर घूमने के लिये बहुत सारे ठिकाने है और खाने के लिये अलग-अलग डिशेज भी हैं।

कोलकाता, पश्चिम बंगाल (Kolkata, West Bengal)
भारत में नये वर्ष का जश्न कोलकाता में काफी अच्छे तरह से किया जाता है। कोलकाता में ट्रेडिशनल तरह से मनाया जाने वाला नया साल विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां पर कई आयोजन होते हैं जिनका आनंद नये वर्ष की शाम को लिया जाता है और साथ ही साथ यहां खाने के लिये काफी सारी टेस्टी डिसेज भी हैं। जिनका सेवन कर सकते हैं।

गोवा (Goa)
गोवा, नये साल में घूमने के लिये सबसे अच्छी और पसंदीदा ठिकानों में से एक है। अधिकतर लोग यहां फैमिली की अपेक्षा फ्रेंड्स के साथ जाना पंसद करते हैं। यहां का मौसम काफी मजेदार है और रोमांटिक रहता है। जिस वजह से यहां काफी लोग मौसम का लुत्फ उठाने के लिये आते है। अगर आप फ्रेंड्स के साथ जाना चाहते हैं, तो न्यू ईयर ईवनिंग सेलिब्रेट करने की इससे अच्छी जगह नहीं हो सकती है।

कुर्ग, कर्नाटक (Coorg, Karnataka)
कुर्ग जो कि कर्नाटक का काफी छोटा सा शहर है यह भी 2022 के जश्न के लिये शानदार जगह हो सकती है। यदि आप पार्टी के शौकीन नहीं है तो प्राकृति के साथ समय बिताने के लिये यह काफी अच्छी जगह हो सकती है। यह शहर पश्चिमी घाट पर बसा हुआ है। जो कि नये वर्ष में घूमने के लिये शांत जगह हैं।

बेंगलुरू (Bengaluru)
बेंगलुरू (Bengaluru) की पार्टीज इंडियाभर में फैमस है क्योंकि यहां पर सारी रात पार्टीज चलती हैं। यहां पर कई तरह से न्यू ईयर सेलिब्रेशन किया जाता है। कुछ लोग पब या बार जाना पसंद करते हैं। कुछ रेस्टोरेंट्स मे तो कुछ लोग आसपास के इलाकों में जाना पसंद करते हैं जहां वह अलग-अलग तरह से न्यू ईयर सेलिब्रेशन कर सकते हैं।

नई दिल्ली (New delhi)
नयी दिल्ली हमेशा से अपनी नाइटलाइफ के लिये जानी जाती है क्योंकि यह वह शहर है जो कभी नहीं सोता है। वहीं जब नये साल के जश्न की बात आती है तो यहां के क्लबों, पबों और अन्य पार्टी के स्थानों पर भीड़ लग जाती है। भारत में नये साल के लिये दिल्ली सबसे अच्छी जगह है। अगर आप चाहें तो दिल्ली भी जा सकते हैं। हालांकि , जाने से पहले कोविड गाइडलाइन जरूर पढ़ लें।

मुंबई (Mumbai)
मुंबई न्यू ईयर के ग्रेंड सेलिब्रेशन के लिये जाना जाता है। यहां पर दूर-दूर से लोग न्यू ईयर का सेलिब्रेशन करने आते हैं। लेकिन कोविड-19 के अधिक केस बढ़ने की वजह से यहां नये साल का जश्न फीका पढ़ सकता है। चाहें तो वहां के रूल्स और सारी जानकारी लेने के बाद मुंबई भी जा सकते हैं।

