दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले 5 आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

ग्वालियर थाना झांसीरोड क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पिपरौली में भूरा उर्फ रवि चौधरी की कुछ बदमाषों द्वारा गोली मारकर की गई हत्या की वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, द्वारा एएसपी राजेष डण्डोतिया को थाना बल एवं क्राइंम ब्रांच की संयुक्त टीम बनाकर उक्त हत्याकाण्ड को अंजाम देने वाले बदमाषों की शीघ्र गिरफ्तार करने के लियेे कहा।
29 दिसम्बर को एसपी को मिली कि थाना झांसीरोड क्षेत्र में भूरा उर्फ रवि चौधरी की हत्या करने वाले कुछ आरोपियों को जौरासी मंदिर के पास स्थित होटल पर देखा गया है। सीएसपी विश्वविद्यालय ऋषिकेश मीना,एवं डीएसपी अपराध विजय भदौरिया के क्राइम ब्रांच टीआई दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी झांसीरोड संजीव नयन शर्मा के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थान बल की संयुक्त टीमों को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। क्राईम ब्रांच व थाना बल की संयुक्त टीम द्वारा जौरासी मंदिर के पास पहुंचकर देखा कि एक होटल पर 3 आरोपी बैठे हुए हैं, पुलिस टीम को देखकर उनके द्वारा भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त हत्याकाण्ड के तीनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया। पकड़े गये आरोपियों से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उनके द्वारा उक्त हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों से उनके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि उनके दो साथी शताब्दीपुरम में छिपे हुए हैं। पुलिस की एक टीम द्वारा आरोपियों के बताये गये स्थान शताब्दीपुरम में दविष देकर हत्याकाण्ड में शामिल दो अन्य आरोपियों को धरदबोचा। पकड़े गये आरोपियों की निशादेही पर से घटना में प्रयुक्त 315 बोर के 03 देशी कट्टे, एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा राउण्ड व तीन मोटर सायकिलों को बरामद कर लिया गया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने प्लॉट को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते उक्त हत्या की घटना कारित करना स्वीकार किया।
ज्ञात हो कि 27 दिसम्बर को को थाना झांसीरोड क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पिपरौली में भूरा उर्फ रवि चौधरी की कुछ बदमाषों द्वारा थाना बहोड़ापुर क्षेत्रान्तर्गत 24 बीघा मेवाती मौहल्ला स्थित प्लॉट विवाद को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *