सहायक सचिव 7 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ग्वालियर. डबरा के पुट्टी ग्राम पंचायत के सहायक सचिव को लोकायुक्त ने 7 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगों हाथों गिरफ्तार किया है। सहायक सचिव ने पंचायत के निर्माण कार्यो का मस्टर बनाने के एवज में 10 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी। 3 हजार रूपये पहले ही ले चुका था शेष 7 हजार रूपये की दूसरी किश्त लेते ही उसे लोकायुक्त ने दबोचा है।
घटना मंगलवार की रात डबरा के पुट्टी गांव के सरपंच के घर की है। 4 दिन पूर्व यह शिकायत सरपंच के पुत्र ने ग्वालियर लोकायुक्त एसपी से की थी और जिसके बाद रिकॉर्डिंग कर सहायक सचिव को जाल में फंसाया गया।

यह है पूरा मामला
लोकायुक्त ने मंगलवार की रात ग्राम पंचायत पुट्‌टी के सहायक सचिव को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। सहायक सचिव सचिन पांडे 7 हज़ार रुपए की रिश्वत लेने सरपंच के घर पहुंचा था। तभी लोकायुक्त की टीम ने उसकी कलाई थाम ली। डबरा जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पुट्टी के सहायक सचिव सचिन पांडे द्वारा सरपंच से पंचायत के निर्माण कार्यों के मस्टर बनाने को लेकर 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। सरपंच के काफी समझाने के बाद भी सहायक सचिव पांडे मान नहीं रहा था। सरपंच ने जब बात की तो सहायक सचिन ने 2 किस्तों में रुपया देने की बात कही। जिसकी पहली किस्त के रूप वह 3 हजार रुपए कुछ दिन पहले ले चुका था।दूसरी और फाइनल किस्त के 7 हज़ार रुपए मंगलवार को देना तय हुआ था। पर सरपंच के बेटे जितेन्द्र बोहरे को यह भ्रष्टाचार मंजूर नहीं था। जिसकी शिकायत जितेंद्र बोहरे ने लोकायुक्त ग्वालियर एसपी से 24 दिसंबर को की थी। जिसके बाद आरोपी की बातचीत को बतौर सबूत रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार को लोकायुक्त टीम डबरा पहुंच गई और सहायक सचिव का इंतजार करने लगी। सहायक सचिव सचिन पांडे रिश्वत लेने सरपंच के विवेकानंद कॉलोनी स्थित घर पहुंच गया। जैसे ही उसने 7 हजार रुपए की रिश्वत लेकर रुपए जेब में रखे उसे लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *