आम आदमी पार्टी के  कार्यकर्त्ताओं ने जमकर डांस कर जीत का जश्न मनाया

ग्वालियर. चंड़ीगढ के नगरनिगम चुनाव में 35 में से 14 जीत दर्ज कराने पर फूलबाग चौराहा पर दोपहर 12 बजे आप के कार्यकर्त्ताओं ने जमकर डांस कर जीत का जश्न मनाया। जिसमें जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र कराना, रूपचंद के अलावा महिला उपाध्यक्ष सलमा खान भी शामिल रहीं। सलमा ने इस मौके पर जमकर डांस किया। आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ की जनता जनार्दन के प्रचंड बहुमत से 14 सीटों पर विजयश्री मिलने की खुशी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा राह चलते आम आदमी को बुलाकर तराजू पर  सम्मान के साथ  बिठाकर मिष्ठान और फलों से तौल कर ढोल ताशे आतिशवाजी पूर्ण उत्साह के साथ नाचते खुशी मनाते हुए।ग्वालियर की जनता जनार्दन को मिष्ठान और फल वितरण किया गया।

ग्वालियर आम आदमी पार्टी ग्वालियर द्वारा दोपहर 12 बजे पार्टी के ग्वालियर चंबल संभाग प्रभारी एवं जिला समन्वयक भूपेंद्र सिंह कराना के नेतृत्व में पार्टी के सभी पदाधिकारी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता साथियों ने शहीद वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पहुंचकर उनको विधिवत गंगाजल से स्नान कराकर अमर शहीद वीरांगना की पूजा अर्चना करते हुए शत शत नमन किया तत्पश्चात पार्टी के सभी साथियों ने फूलबाग चौराहे पर चंडीगढ़ नगर निगम में 35 में से 14 सीट आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ की जनता जनार्दन के प्रचंड बहुमत से 14 सीटों पर विजयश्री मिलने की खुशी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा राह चलते आम आदमी को बुलाकर तराजू पर  सम्मान के साथ  बिठाकर मिष्ठान और फलों से तौल कर ढोल ताशे आतिशवाजी पूर्ण उत्साह के साथ नाचते खुशी मनाते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *