एयरपोर्ट की तर्ज पर ग्वालियर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा, प्रयागराज, कानपुर व ग्वालियर स्टेशन को चुना गया

ग्वालियर. एयरपोर्ट Airport की तर्ज पर बने मध्य प्रदेश के कमलापति स्टेशन Kamlapati station (पुराना नाम हबीबगंज स्टेशन) की तरह ही 3 नए स्टेशनों का कायाकल्प होगा। इसमें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और कानपुर व मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्टेशन (Gwalior railway station) को चुना गया है। तीनों स्टेशन का प्रपोजल बनाकर रेल मंत्रालय को भेजा गया है। सप्लीमेंट्री बजट में इन तीनों स्टेशनों का स्वीकृति मिल जाएगी।

325 करोड़ रुपए से ग्वालियर स्टेशन का सौंदर्यीकरण होगा
यह जानकारी झांसी मंडल का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने दी और कहा कि 450 करोड़ रुपए से प्रयाग राज, 350 करोड़ से कानपुर और 325 करोड़ रुपए से ग्वालियर स्टेशन (Gwalior railway station) का सौंदर्यीकरण होगा। इसमें आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे। ऐक्सलरेटर, बड़ा हॉल व अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। महाप्रबंधक ने कहा कि हमने पूरी तैयारी करके रखी है। जैसी ही स्वीकृति मिलती है, तुरंत टेंडर निकाले जाएंगे इसके साथ ही झांसी, आगरा और मथुरा का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *