Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में 8 साल कीमासूम से ताऊ ने ही किया धमकाकर दुष्कर्म

ग्वालियर. आठ वर्षीय मासूम से पिता के बड़े भाई ने धमकाकर गलत काम किया। घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र के सूबे की गोठ कैलाश टॉकीज के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

पूछताछ में पता चला बच्ची को धमकाकर गलत काम किया
इंदरगंज थाना क्षेत्र के सूबे की गोठ निवासी आठ वर्षीय मासूम अपने परिवार के साथ रहती है। बीते रोज वह घर में खेल रही थी, कुछ देर बाद मां ने देखा तो वह अपने कमरे से गायब थी। काफी देर तक तलाशने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो मां देवर के साथ बच्ची को तलाश करती हुई जेठ के कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो देवर ने खिड़की से झांका तो अंदर कमरे में जेठ बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था। मामला समझ आते ही हंगामा हो गया और पुलिस भी मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने बच्ची को धमकाकर उसके साथ गलत काम किया है। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसकी मारपीट करेगा और मां तथा अन्य परिजन भी उसे पीटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin maximcasino pashagaming maximcasino matbet matbet betsat hızlıcasino matbet pashagaming jojobet jojobet giriş