ग्वालियर में बर्थडे पार्टी में फायरिंग व आगजनी, दो गुटों में गोलियां चलीं, 2 स्कूटी जला दी

ग्वालियर. पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट एक बर्थडे पार्टी में आपस में भिड़ गए। इस भिड़ंत के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर जमकर गोलियां बरसाईं और भाग निकला। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला
शहर के इंदरगंज थाना के निर्धन नगर में दो गुट आपस में भिड़ गए और जमकर फायरिंग की गई। बुधवार देर रात एक कैफे में युवराज सिंह भदौरिया अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। मुंहवाद से शुरू हुआ विवाद फायरिंग और आगजनी में बदल गई। इतना ही नहीं एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से जुड़े लोगों की दो एक्टिवा को आग के हवाले कर दिया और मौके से भाग निकले। इस फायरिंग में युवराज सिंह भदौरिया नामक एक युवक के पेट में एक गोली भी जा धंसी। जहां उसकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

वारदात के बाद सोनू पुलिस के हत्थे चढ़ा
घायल युवक युवराज ने फायरिंग करने वालों के नाम पुलिस को सोनू सिकरवार, उदित पात्रे बताए हैं। वारदात के बाद सोनू पुलिस के हत्थे चढ़ गया है, जबकि दूसरा साथी फरार हो गया है। पुलिस को अब शिकायतकर्ता का इंतजार कर रही है, तभी एफआईआर दर्ज कर पुलिस की बारीकी से विवेचना शुरू हो सकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *