रोशनीघर श्रमकल्याण केन्द्र में ऊर्जा संरक्षण एवं उपाए एप को डिस्प्ले करता चित्र कला प्रतियोगिता सम्पन्न
ग्वालियर प्रचार प्रभारी विद्याकान्त मिश्र ने बताया कि आज को मप्र.मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लि.ग्वालियर क्षेत्र द्वारा रोशनीघर श्रम कल्याण केन्द्र में मुख्य अतिथि महप्रबंधक शहर वृत्त इंजी.विनोद कटारे, महाप्रबंधक ट्रांस्कों इंजी. आरके.खरे जी, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक ट्रांसमीशन कम्पनी ग्वालियर क्षेत्र, इंजी.राजपूत, डॉ.पंकज वर्मा की उपस्थिती नें ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अवसर पर ग्वालियर की प्रतिष्ठित विद्यालय के विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण एवं उपाय एप को डिस्प्ले करता चित्र विषय पर सभी विद्यार्थी प्रतिभागियों ने चित्र बनाकर चित्रकला का प्रदर्शन किया जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले सीनियर ग्रुप कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी प्रथम पुरस्कार विजेता विद्यालय केवी. -05, नाम गौरव सोलंकी, नगद राशि रूपये 1000 द्वितीय पुरस्कार विजेता विद्यालय न. 1 एयर फोर्स, नाम सांई प्रताप सिंह, नगद राशि रूपये 500/- व शील्ड, तृतीय पुरस्कार विद्यालय केवी. – 01 , नाम भावना पाल नगद राशि रूपये 250, शील्ड, गिफ्ट व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया ।
जूनियर ग्रुप कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने प्रथम पुरस्कार विद्यालय न.1 एयर फोर्स, नाम अनुष्का सिंह नगद राशि रूपये 100 द्वितीय विजेता विद्यालय कार्मल कॉन्वेंट नाम धानी भारद्वाज नगद राशि रूपये 500, तृतीय पुरस्कार विद्यालय भारतीय विद्या निकेतन, नाम मुद्रिका चव्हान नगद राशि रूपये 250 एवं शील्ड, गिफ्ट व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया A इस अवसर पर मंच संचालन एलके दुबे व कार्यक्रम का प्रबंधन हिमांशू वासुदेव प्रबंधक मानव संसाधन के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में बलबंत सिंह भदौरिया असिस्टेंट प्रोफेसर महाराजा मानसिंह कला महाविद्यालय एवं प्रदीप गुप्ता, टीजीटी ललित कला नम्बर 1. एयर फोर्स स्कूल ग्वालियर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए A चित्रकला प्रतियोगिता में ग्वालियर से लग भग 200 विद्यार्थियों ने कोविड 19 का पालन करते हुए भाग लिया सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

