जिम संचालक की हत्या का आरोपी BHOPAL में रह रहा था नाम बदलकर, क्राइम ब्रांच ने दबोचा, ग्वालियर ला रही है
ग्वालियर. 20 दिन पूर्व हुई जिम संचालक व प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में सुपारी देने वाले कांग्रेस नेता ब्रजेश राय को क्राइम ब्रांच ने भोपाल (BHOPAL) में दबोचा है। कांग्रेस नेता को हिरासत में लेकर टीम ग्वालियर के लिये रवाना हो गयी है। इससे पहले मामले में शूटर सहित मददगार व अन्य आरोपियों को दबोच लिया गया है।
एएसपी क्राइम राजेश दण्डोतिया ने कहा है कि हत्या के मामले में फरार कांग्रेस नेता बृजेश राय को क्राइम ब्रांच ने भोपाल के होटल में दबोचा है। फरार होने के बाद से ही आरोपी होटल में नाम बदल कर रह रहा था। क्राइम ब्रांच की 3 टीमें उसकी तलाश में दविश दे रहीं थी तो पता चला िकवह भोपाल में हैं। 2 टीमें भोपाल के लिये रवाना की गयी थी।

