महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) कुर्सी छोड़ेंगे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे रश्मि या आदित्य
महाराष्ट्र. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने पिछले करीब 45 दिनों से किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया है। बीते दिनों उनके गले का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद से स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इस बीच, बुधवार से महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र भी शुरू हुआ है। भाजपा ने इसी मुद्दे पर बड़ा बयान जारी किया है। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल (Chandrakant Patil) ने कहा है कि उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) स्वस्थ नहीं हैं इसलिए वे पत्नी रश्मि या बेटे आदित्य को मुख्यमंत्री बना सकते हैं। हालांकि बेटे आदित्य ने भाजपा के इस दावे को खारिज किया और कहा कि उनके पिता पूरी तरह ठीक हैं। वहीं एनसीपी ने भी भाजपा नेता के बयान पर नाराजगी जताई और कहा कि सीएम कौन होगा या कौन नहीं, यह भाजपा से पूछकर तय नहीं किया जाएगा।
ममता बनर्जी से भी नहीं मिले थे उद्धव ठाकरे
बीते दिनों, विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र का दौरा किया था। तब भी उद्धव ठाकरे, ममता दीदी से नहीं मिले थे। तब आदित्य ठाकरे ने ममता का स्वागत किया था। ममता बनर्जी ने तब एनसीपी प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात की थी।
महाराष्ट्र को मिल सकता है नया सीएम
चन्द्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने कहा है कि बीमारी की वजह से उद्धव ठाकरे कुर्सी छोड़ सकते हैं और महाराष्ट्र को नया सीएम मिल सकता है। उन्होंने कहा है कि उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) (उद्धव ठाकरे की पत्नी) या आदित्य ठाकरे अगले सीएम हो सकते है।
सीएम उद्धव ठाकरे की स्पाइनल सर्जरी
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की हाल ही में सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी हुई थी। जिसकी वजह से फिलहाल वह घर से ही काम कर रहे हैं। उद्धव ठाकरे काफी दिनों से गर्दन के दर्द से जूझ रहे थे। जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 61 वर्ष के उद्धव ठाकरे को गर्दन में दर्द बढ़ने पर डॉक्टरों की सलाह पर 10 नवम्बर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 12 नवम्बर को उनकी सवाईकल स्पाइन सर्जरी हुई थी।

