ग्वालियर जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस नहीं मिलेगी, रेलवे ने की है आंशिक निरस्त

ग्वालियर. भोपाल से मंगलवार दोपहर में ग्वालियर जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस नहीं मिलेगी। इस ट्रेन को रेलवे ने भोपाल से गुना स्टेशन के बीच निरस्त किया है। बीना से गुना के बीच चल रहे पटरी जोड़ने के काम के चलते ट्रेन को निरस्त किया है। यह ट्रेन इन दोनों स्टेशनों के बीच 24 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। लेकिन ग्वालियर से गुना के बीच पूर्व की तरह तय समय पर चलती रहेगी। इंटरसिटी एक्सप्रेस भोपाल दोपहर 3.20 बजे चलती है।

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन 12198 व 12197 ग्वालियर-भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 से 24 दिसंबर तक ग्वालियर-गुना-ग्वालियर के बीच चलेगी और गुना-भोपाल-गुना के बीच निरस्त रहेगी।

इन ट्रेनों को भी आंशिक निरस्त किया
– 21 से 24 दिसंबर तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली ट्रेन 19341 नागदा-बीना एक्सप्रेस गुना स्टेशन पर समाप्त होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *