LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

निगमायुक्त के निर्देशन में नगर निगम का दल इंदौर पहुंचा,   प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के साथ किया सफाई व्यवस्था का अवलोकन

ग्वालियर । नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्वालियर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए इंदौर की तर्ज पर ही लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा शहर में जन जागरूकता अभियान चलाकर आम जनों को स्वच्छता अभियान में जोड़ा जा रहा है। इसी अभियान के तहत नगर निगम ग्वालियर के अधिकारियों का दल आज इंदौर में सफाई व्यवस्था का अवलोकन करने इंदौर पहुंचा और ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट से भेंट की। प्रभारी मंत्री ने भी अधिकारियों के साथ सिटी बस में बैठकर इंदौर शहर की सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया।
नगर निगम ग्वालियर के दल में नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल अपर आयुक्त अत्येंद्र सिंह गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी इंदौर भ्रमण के लिए गए हुए हैं।
नगर निगम ग्वालियर के दल इंदौर पहुंचने पर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने नगर निगम के दल का स्वागत करते हुए कहा कि आप सब यहां इंदौर द्वारा किए जा रहे स्वच्छता से संबंधित कार्यों एवं अन्य कार्यों का अवलोकन करें तथा ग्वालियर को भी हमें इसी प्रकार से देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *