ग्वालियर में धन का दुरुपयोग करने वाले तीन ग्राम पंचायतों के पूर्व सरपंचों को जेल भेजने की कार्रवाई होगी

ग्वालियर. शासकीय धन राशि निकालकर निर्माण कार्य पूर्ण कराने में उसका उपयोग न कर धन का दुरूपयोग करने वाले तीन ग्राम पंचायतों के पूर्व सरपंचों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विहित प्राधिकारी आशीष तिवारी ने पंचायत राज अधिनियम की धारा-92 के तहत इस आशय के आदेश जारी किया। इसमें किरावली ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच कमलाबाई पत्नी जालिम सिंह जाटव को अभिरक्षा में लेकर 30 दिवस के लिए जेल में रखने के निर्देश भारषाधक अधिकारी अर्थात अधीक्षक केन्द्रीय कारागार को दिए है। इनके द्वारा लगभग 2 लाख 51 हजार 681 रुपये की शासकीय धन राशि खजाने में जमा नहीं कराई गई। धन के दुरूपयोग के मामले में पहले भी कई सरपंचों को नोटिस जारी किए जा चुके है।

पंचायत चुनाव के लिए अब नामांकन तेजी से जमा होने लगे हैं। सबसे ज्यादा नामांकन सरपंच पद और सबसे कम पंच पद के लिए नामांकन जमा हुए हैं। शुक्रवार तक जिला पंचायत सदस्य के 20, जनपद सदस्य के 25, सरपंच के लिए 228 और पंच के लिए 25 नामांकन जमा हुए हैं। अब नो ड्यूज कराने वाले प्रत्याशियों की संख्या में भी तेजी से बढ़ रही है। जिला पंचायत सदस्य के लिए छह पुरुष और 14 महिलाओं ने नामांकन जमा किए हैं। जनपद सदस्य के लिए 14 पुरुष और 21 महिलाओं, सरपंच के लिए 106 पुरुष और 122 महिलाओं और पंच के लिए 17 पुरुष और आठ महिलाओं के नामांकन जमा हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *