MP में लगातार दूसरे दिन 21 केस
भोपाल. मध्यप्रदेश में 24 घंटे में लगातार दूसरे दिन 21 पॉजिटिव मिले हैं। सबसे ज्यादा केस इंदौर से 10 आए हैं। यहां लगातार दो दिन से 8 मरीज मिल रहे थे। भोपाल में 6 पॉजिटिव मिले हैं। सागर में 3 पॉजिटिव आए हैं। तीनों नर्मदा परिक्रमा यात्रा पर गए थे। ग्वालियर में पति-पत्नी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। पति नोएडा की कंपनी में जॉब करता है। नोएडा से लौटा है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 181 पहुंच गई है।
भोपाल में अभी 62 एक्टिव केस
सबसे ज्यादा भोपाल में 201 और इंदौर में 181 केस हैं। भोपाल में अभी 62 एक्टिव केस हैं। इनमें 28 होम आइसोलेशन में और 34 अस्पताल में भर्ती हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना से 7 लाख 93 हजार 467 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 757 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान जा चुकी है। शुक्रवार को 16 मरीज ठीक हुए। करीब 62 हजार सैंपल जांच करने लिए गए। रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से अधिक है।
इंदौर में 17 दिन में 109 संक्रमित
इंदौर में 24 घंटे में कोरोना के 10 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दो दिन से लगातार 8 मरीज आ रहे थे। दिसंबर के 17 दिन में 109 मिल चुके हैं। ठीक होने पर शुक्रवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया।अब एक्टिव मरीजों की संख्या 76 हो गई है। 1 साल से 16 साल उम्र के 15 बच्चे भी पॉजिटिव आए। 10 ठीक हो चुके हैं। 5 अभी एडमिट हैं। सभी एसिम्प्टोमैटिक हैं।