Latestराज्यराष्ट्रीय

MP में 1 साल में तीसरी बार महंगी होगी बिजली

भोपाल. मध्य प्रदेश में महंगी बिजली करने की तैयारी हो रही है, प्रदेश की बिजली कंपनियों की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए 8.71 प्रतिशत बिजली की दर बढ़ाने की पेश की गई याचिका को मप्र राज्य नियामक आयोग ने स्वीकार कर लिया है। अब इस पर आम बिजली उपभोक्ताओं से आपत्तियां आमंत्रित कर सुना जाएगा, इसके बाद नियामक आयोग बिजली की दरों को बढ़ाने का निर्णय लेगा। कंपनियों की डिमांड के अनुसार दरें बढ़ाई गई तो एक बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका लगेगा।

प्रदेश की तीनों बिजली वितरण कंपनियों (पूर्व, मध्य और पश्चिम) की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कुल 48 हजार 874 करोड़ रुपए की जरूरत बताई है। इसमें सबसे अधिक 19 हजार 428 करोड़ रुपए पश्चिम क्षेत्र कंपनी खर्च करेगी। वहीं सबसे कम खर्च पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी करेगी। जबकि इस कंपनी के कार्यक्षेत्र में 20 जिले शामिल हैं। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि उसे इस जरूरत के मुकाबले मौजूदा बिजली दर पर 3915 करोड़ रुपए कम प्राप्त होंगे। इसकी भरपाई के लिए उसे बिजली की दरों में 8.71 प्रतिशत बढ़ाना होगा।

तीसरी बार बिजली की दर बढ़ाने की तैयारी
प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को एक साल में ये तीसरा झटका देने की तैयारी है। इससे पूर्व 17 दिसंबर 2020 को कंपनी ने बिजली की दरों में 1.98 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की थी। दूसरी बार 30 जून 2021 को 0.69 प्रतिशत दर बढ़ाया गया। वहीं अब बिजली की दरों में 8.71 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की तैयारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming maximcasino instagram ban service onlyfans agency matbet matbet betsat hızlıcasino matbet pashagaming