टीका लगवाए बिना किसी को भी सड़क पर घूमने का अधिकार नहीं- सीएम शिवराज सिंह

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वाराणसी से लौटने के बाद मंत्रालय में सभी मंत्रियों से प्रभार के जिलों में कोरोना नियंत्रण के प्रयासों की जानकारी ली और ऑक्सीजन प्लांट के निरीक्षण के बारे में पूछा। मंत्रियों से कहा कि कोरोना न फैले यह हमारी पहली प्राथमिकता है और सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें। बिना टीका लगवाए कोई भी व्यक्ति न रहे ऐसे व्यक्ति को सड़क पर घूमने का अधिकार नहीं है। दूसरी डोज का टारगेट समय पर पूरा करें।

हम भारत सरकार की अनेकों योजनाओं में नंबर वन
विभाग अपने बजट का उपयोग समय पर करें। जो विभाग पैसा खर्च नहीं कर पाएंगे, उनके बजट का पैसा दूसरे विभागों को दे दिया जाएगा। केंद्र सरकार से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक राशि की मांग करें। हम भारत सरकार की अनेकों योजनाओं में नंबर वन हैं। हमारी कोशिश सभी योजनाओं में नंबर वन रहने की ही होना चाहिए।

वाराणसी से भविष्य के लिए प्रेरणा और ऊर्जा मिली
बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी आध्यात्मिक ऊर्जा की स्रोत है। काशी विश्वनाथ धाम कारिडोर का निर्माण न केवल भव्य है बल्कि राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का प्रतीक भी है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि वाराणसी से भविष्य के लिए नई प्रेरणा और नई ऊर्जा मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न् और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री ने विकास को नई दिशा दी है। इस बदलाव का अनुभव काशी में आकर होता है। आज भारत दसों दिशाओं में विकास कर रहा है। मुख्यमंत्री ने अयोध्या में श्रीरामलला जी के दर्शन किए, सरयू नदी के तट पर पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीराम से देश एवं प्रदेशवासियों के लिए प्रार्थना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *