न्यायालय परिसर में विद्युत अधिकारी के साथ दबंगों ने किया मारपीट
ग्वालियर मप्र यूनाइटेड फोरम ग्वालियर रीजन के रीजनल संयोजक एलके दुबे ने बताया कि दिनांक 11 दिसम्बर को न्यायालय परिसर शिवपुरी में नेशनल लोक अदालत में विद्युत वितरण कम्पनी शिवपुरी के विद्युत बिल सम्बंधित उपभोक्ताओं के प्रकरण के निराकरण हेतु लगाये गये काउंटर पर विद्युत कर्मचारियों के साथ सहायक यंत्री श्री भदौरिया जी मौजूद थे, सभी उपभोक्ताओं को नियमानुसार विद्युत बिल में छूट प्रदान किया जा रहा था उसी समय कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा सहायक यंत्री से विवाद करने लगे और न्यायालय परिसर में ही श्री भदौरिया को दबंगों (असमाजिक तत्वों) ने लात घूसों से पटक पटक कर मार पीट की इस तरह के वर्ताव से जहां कर्मचारियों में भय व्याप्त है साथ ही भारी आक्रोष भी व्याप्त है।
मप्र यूनाइटेड फोरम शिवपुरी 11 दिसम्बर से लगातार प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर दण्डात्मक कार्यवाही कराने हेतु आन्दोलनरत है जिसके कारण शिवपुरी जिला में विद्युत संम्बधित सभी प्रकार के कार्य प्रभावित हो रहे है परन्तु अत्यंत खेद का विषय है कि वीडियों फुटेज से सभी आरोपियों का नाम स्पष्ट होने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा नामजद एफआईआर नही की ना ही आरोपियों को गिरफ्तार की जिसको लेकर यूनाइटेड फोरम ग्वालियर रीजन मप्र शासन एवं प्रशासन से मांग करता है कि यदि 24 घण्टे के अन्दर आरोपियों को गिरफ्तार नही किया जाता है तो दिनांक 16 दिसम्बर को ग्वालियर रीजन के अन्तर्गत सभी जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर ग्वालियर रीजन के अधिकारी / कर्मचारी कार्य वहिष्कार कर आन्दोलन के लिए बाध्य होगें जिसकी सम्पूर्ण जबाब दारी शासन प्रशासन की होगी।
