22 आइएएस समेत 100 अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के 22 अधिकारियों समेत विभिन्न विभाग में पदस्थ 100 से अधिक अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हैं। सोमवार को विधानसभा में विधायक कृष्णमूर्ति बांधी ने आइएएस अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी मांगी थी। इसके लिखित जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि प्रदेश के 22 आइएएस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर पद का दुरुपयोग कर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने, जमीन का गलत तरीके से आवंटन, चहेती फर्मों को आर्थिक लाभ पहुंचाने, खरीदी में गड़बड़ी के मामले शामिल हैं।

इनमें आइएएस रघुनाथ प्रसाद, आरपी यादव, अजय नाथ, एनपी तिवारी, एमके राउत, एचपी किंडो, राबर्ट हरंगडोला, सुब्रत साहू, टीएस छतवाल, बाबूलाल अग्रवाल, वीके धु्रर्वे, डा आलोक शुक्ला, अनिल टुटेजा, रणबीर शर्मा, राजेश सुकुमार टोप्पो और जनक प्रसाद पाठक शामिल हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि 16 मामलों में विवेचना लंबित है, जबकि तीन मामलों में खात्मा और एक मामला खारिज कर दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश के आदिम जाति कल्याण विभाग, ईओडब्ल्यू, एसीबी, कृषि विभाग, खाद्य विभाग, गृह (पुलिस) विभाग, जलसंसाधन विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, वाणिज्य कर विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग और संस्कृति विभाग में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार के मामले हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *