भाजपा ने सभी 9 मंडलों में चलाया स्वच्छता अभियान
ग्वालियर दिव्य काशी-भव्य काशी कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा शनिवार को ग्वालियर जिले केे सभी नौ मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
कोटेश्वर मंडल
कोटेश्वार मण्डल द्वारा मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सोलंकी के नेतृत्व में जनकताल एबी रोड पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिला सहप्रभारी मुरारीलाल मित्तल, मंडल अध्यक्ष प्रयाग सिंह तोमर, अंजलि रायजादा, आरके गुप्ता, जगदीश राय, मनीष शर्मा, लीलाधर कुशवाह, मुनीब खान, सपन भारद्वाज, भानु श्रुति लाल सिंह पाल, बच्चन किरार, नितिन दीक्षित, नवीन यदुवंशी, सुनील गोस्वामी, घनश्याम सेन, संजीव जादौन, मुलायम यादव, रवि यदुवंशी, लखन राठौर, जितेंद्र राजपूत, रानू चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
पं.दीनदयाल मंडल
पं. दीनदयाल मण्डल द्वारा खेड़ापति हनुमान मंदिर, आपागंज में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर चेतन मंडलोई, पाताल सिंह खटीक, महिपत सिंह गुर्जर, मोनू राणा, गोविंद तिवारी, रूकमणि जोशी, शिवराज तोमर, लक्ष्मण सिंह राणा, राकेश कटारे आदि मौजूद थे।
शहीद भगत सिंह मंडल
शहीद भगत सिंह मण्डल द्वारा नागदेवता मंदिर, सीपी कॉलोनी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरिओम झा, आरके शर्मा आदि मौजूद थे।
