ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर 31 जनवरी तक के लिये लगाई रोक
नई दिल्ली. भारत अपनी शेडयूल इंटरनेशनल पैसेंजर फ्लाइट्स को 31 जनवरी 2022 तक के लिये निलंबित कर दिया गया है। इसकी जानकारी गुरूवार को एविएशन रेगुलेटरी बॉडी डीजीसीए ने दी। डीजीसीए ने कोरोना वायरस वेरियेंट ओमिक्रॉन को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच एक दिसम्बर को फैसला लिया था। वह निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 15 दिसम्बर से बहाल नहीं करेगा। उससे एक सप्ताह पहले ही उसने घोषणा की थी कि वह निर्धारित अंर्तराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करेगा।
कार्गो प्लेन पर नहीं लागू होगा आदेश
DGCA ने गुरूवार को बताया, भारत से आने-जाने वाली इंटरनेशनल पैसेंजर फ्लाइट्स के निलंबन को 31 जनवरी 2022 को रात 411 बजंकर 50 मिनट तक बढ़ाने का फैसला किया है। इसमें कहा गया है कि निलंबन सभी अंर्तराष्ट्रीय कार्गो प्लेन के संचालन और विशेष रूप से DGCA द्वारा एप्रूव्ड उड़ानों पर लागू नहीं किया जायेगा। (DGCA) डीजीसीए नेबताया कि निर्धारित अंर्तराष्ट्रीय उड़ानों को सक्षम अथॉरिटी द्वारा मामले के आधार पर चयनित रूट पर परमिशन दी जा सकती है। एक अन्य ट्वीट में इसने स्पष्ट किया है कि मौजूदा बबल एग्रीमेंट के तहत सभी अंर्तराष्ट्रीय उड़ानें 31 जनवरी 2022 तक चलती रहेगी।
कार्गो प्लेन पर नहीं लागू होगा आदेश
डीजीसीए (DGCA) ने गुरुवार को कहा, ‘भारत से आने-जाने वाली इंटरनेशनल पैसेंजर फ्लाइट्स के निलंबन को 31 जनवरी, 2022 को रात 11 बजकर 59 मिनट तक बढ़ाने का फैसला किया है। इसमें कहा गया है कि यह निलंबन सभी अंतरराष्ट्रीय कार्गो प्लेन के संचालन और विशेष रूप से DGCA द्वारा एप्रूव्ड उड़ानों पर लागू नहीं होगा. डीजीसीए ने कहा, ‘निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को सक्षम अथॉरिटी द्वारा मामले के आधार पर चयनित रूट पर परमीशन दी जा सकती है। एक अन्य ट्वीट में, इसने स्पष्ट किया कि मौजूदा बबल एग्रीमेंट के तहत सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 31 जनवरी तक चलती रहेंगी ।

