भोपाल में 60 और इंदौर में 25 मरीजों की छुट्टी आज

भोपाल. मध्य प्रदेश के सर्वाधिक कोरोना संक्रमित जिले इंदौर के लिए अच्छी खबर है। पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए 25 मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हो गए है और आज वे अपने घर लौट रहे है। आज दोपहर में नेमावर रोड स्थित इंडेक्स हॉस्पिटल से इन 25 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा रहा है। इधर भोपाल में भी चिरायु अस्पताल से आज शाम को 60 मरीजों को छुट्टी मिल सकती है। गुरूवार को इन सभी मरीजों के सेम्पल लेकर जांच कराये गए है और आज सेकेण्ड सेम्पल की जांच की जाएगी। वहीं जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयेगी उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जायेगा।
जेल के दो प्रहरियों को कोरोना
इधर इंदौर जेल में भी कोरोना संक्रमण ने अपना दायरा बढ़ा लिया है। अब 2 प्रहरी और संक्रमण का शिकार हो गए है। जेल अधीक्षक को आज सुबह यह जानकारी मिली। इससे पहले यहां पर 6 लोग संक्रमित हो गए थे। जेल में 2 और प्रहरियों को कोरोना होने से हड़कंप मच गया है।
भोपाल में 4 डॉक्टर सहित 9 पॉजिटिव
भोपाल में सबसे बड़े इलाज और मेडिकल टीचिंग इंस्टीट्यूट गांधी मेडिकल कॉलेज में कोरोना का कहर शुरू हो गया है। यहां आज 4 डॉक्टर्स पॉजिटिव मिले है। इनमें सुल्तानिया अस्पताल की एसोसिएट प्रोफेसर, जीएमसी में सर्जरी विभाग के एक सहायक प्राध्यापक, एक आरएमओ और एनेस्थिशिया विभाग के एक सीनियर रेजिडेंट (एसआर) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इससे पहले जीएमसी में 5 जूनियर डॉक्टर्स पॉजिटिव मिल चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *