गैंगरेप-मिनरल वॉटर पीते ही हुई बेहोश, महिला फ्लैट दिखाने बुलाया था दोस्त के साथ मिलकर लूटी आबरू, स्कूटी छींनी
ग्वालियर. विवाहिता महिला को उसके दोस्त ने फ्लैट दिखाने के लिये बुलाया था और यहां मिनरल वॉटर पीने के लिये ऑफर किया। महिला के पानी पीते ही उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश होने लगी। इसी वक्त दोस्त ने अपने एक साथी के साथ मिलकर महिला से गैंगरेप किया।
क्या है पूरा घटनाक्रम
घटना ग्वालियर के सिटी सेंटर गुलमोहर सिटी की है। महिला किसी तरह वहां से निकल कर अपने घर पहुंचीए लेकिन आरोपियों ने उसकी स्कूटी रख ली। अब महिला डरी सहमी है थी। आरोपी उसे स्कूटी लेने वापस फ्लैट पर बुला रहे थे। महिला ने मंगलवार को मामले की शिकायत विश्वविद्यालय थाना पहुंची है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पकड़ा नहीं गया है। एक आरोपी को बस संचालक बताया गया है। उपनगर मुरार के सीपी कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय कविता ;बदला हुआ नामद्ध प्रॉपर्टी ब्रोकर है। कुछ दिन पहले महिला की दोस्ती कृष्णा उर्फ अनिल शर्मा से हुई। अनिल शर्मा बस संचालक है और गुलमोहर सिटी के फ्लैट सी.ब्लॉक में रहता है। कुछ दिन पहले महिला ने अनिल को बताया कि उसे किराए पर फ्लैट की जरूरत है। इस पर अनिल ने उसे फ्लैट दिखाने के लिए वादा किया था। 18 नवंबर को महिला को फ्लैट दिखाने कृष्णा शर्मा ने कविता को बुलाया था। वह अपनी स्कूटी से गुलमोहर सिटी पहुंची। यहां कृष्णा उसे एक फ्लैट में ले गया। यहां उसे मिनरल वॉटर पीने के लिए ऑफर किया।
मिनरल वाटर गले से उतरते ही बेहोश
पीडि़त महिला ने बताया कि जब वह कृष्णा के फ्लैट पर पहुंची तो वहां पर कृष्णा के अलावा एक अन्य युवक भी पहले से मौजूद था। जिसका परिचय उसने अपने दोस्त अजय के रूप में कराया था। कृष्णा ने उसे पानी दिया जिसे पीते ही उसे चक्कर आने लगे और उसके बाद अजय ने फिर कृष्णा ने उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान मौका पाकर वह वहां से भाग आयी। लेकिन आरोपियों के पास उसकी स्कूटी रह गयी।
मिलने आओगी तभी मिलेगी स्कूटी
जब महिला ने अपनी स्कूटी की मांग की तो आरोपियों ने उसे साफ शब्दों में कह दिया कि वह उनसे मिलने आयेगी तो ही वह स्कूटी वापिस करेंगे। आरोपियों से परेशान पीडि़त महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत की । पुलिस ने उनकी शिकायत पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया हे।

