महिला की चैन लूटने वाले को सोने की चैन के साथ गिरफ्तार
ग्वालियर कल्पना नगर मुरार में एक महिला से सोने की चैन लूटने की घटना 27 नवम्बर को घटी। इस घटना को एसपी अमित सांघी ने गंभीरता से लिया। पुलिस टीम बनाकर सोने की चैन बरामद करने के लिये पुलिस अधिकारियों से कहा।
थाना प्रभारी मुरार निरी. शैलेन्द्र भार्गव को सूचना प्राप्त हुई कि 27 नवम्बर को कल्पना नगर मुरार में एक महिला से सोने की चैन लूटने वाले लुटेरे को गणेशपुरा कॉलोनी मुरार के पास देखा गया है। खबर पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी मुरार ने मय थाना बल के मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर एक लुटेरे को धरदबोचा। उक्त लुटेरे से लूट के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने अपने एक अन्य साथी के साथ 27 नवम्बर को कल्पना नगर मुरार में एक महिला से सोने की चैन लूट की घटना को अंजाम दिया था और लूटी गई सोने की चैन को आईएफएल बैंक में 40 हजार रूपये में गिरवी रख दिया था। पकड़े गये लुटेरे की निशादेही पर आईएफएल बैंक से लूटी गई चैन को विधिवत जप्त कर लिया गया तथा लूट की घटना में प्रयुक्त एक्टिवा को भी पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। उक्त लूट की घटना में संलिप्त एक अन्य बदमाश फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं।

