ग्वालियर में पिता से नाराज होकर इकलौते बेटे ने निगलीं 27 कीलें

ग्वालियर. मुरार निवासी एक 17 वर्षीय किशोर ने पिता की डांट से नाराज होकर लोहे की 27 कीलें निगल लीं। जब पेट में दर्द हुआ तो उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ढाई घंटे तक ऑपरेशन कर कीलों को पेट से निकाला गया, अब किशोर की हालत ठीक बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार डॉ. वीरेन्द्र माहेश्वरी ने बताया कि मुरार निवासी एसआरएफ के जवान सत्यपाल के इकलौते बेटे धनंजय ने 21 दिन पहले कीलें निगल ली थी। बताया गया कि खाने के साथ तीन इंच की 27 कीले धनंजय गलती से खा गया जिससे उसके पेट में दर्द होने लगा, उसके पिता ने दर्द के चलते बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया। जहां पर आठ दिन इलाज चला तब जांच में पता चला कि पेट में कीलें हैं, लेकिन ऑपरेशन नहीं हो सका। तब वह मेरे पास लक्ष्मीबाई स्थित अस्पताल में लेकर आए। यहां शुक्रवार को उसे भर्ती किया और रविवार को डा. श्वेता माहेश्वरी के साथ मिलकर करीब ढाई घंटे ऑपरेशन किया। तब जाकर पेट से 27 कीलों को बाहर निकाला जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *