Omicron ओमिक्रॉन के मामले में आयी टेंशन बढ़ाने वाली यह बातें, रिपोर्ट में किया दावा, सिंगापुर में 13 की मौत
नई दिल्ली. कोरोना वायरस के नये वैरियेंट ओमिक्रॉन (New Coronavirus Variant Omicron) को लेकर पूरी दुनिया में दहशत फैली हुई है। ओमिक्रॉन अभी तक 38 देशों में फैल चुका है। प्रतिदिन ओमिक्रॉन के नये मामले सामने आये है। यह वैरियेंट डेल्टा से भी अधिक खतरनाक बताया जा रहा है हालांकि अभी तक वैज्ञानिक इस बारे में पूरी जानकारी नहीं जुटा पाये हैं। इस दौरान सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ओमिक्रॉन का लेकर जो बातें कही गयी है वह चिन्ताजनक है।
री-इंफेक्शन का भी डर
सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि शुरूआती स्टडी से पता चला है कि ओमिक्रॉन (Omicron) डेल्टा और बीटा की तुलना में अधिक संक्रामक है और साथ ही यह भी कहा गया है कोविड-19 (COVID-19) से ठीक हो चुके लोगों के ओमिक्रॉन वैरियेंट से फिर से संक्रमित होने की संभावना अधिक है। वैक्सीन के प्रभाव को लेकर भी शंका जाहिर की गयी है क्योंकि वहां 37 वर्ष का व्यक्ति जो वैक्सीन की दोनों डोज ले चुका था वह भी ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया है।
सिंगापुर में कोरोना की स्थिति
सिंगापुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 552 नये मामले सामने आये, सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार नये मामलों में 523 समुदाय, 14 प्रवासी श्रमिकों और 15 बाहरी मामले हैं। जिससे रविवार तक देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 269,211 हो गयी है। वर्तमान में अस्पतालों में कोरोना के कुल 863 मामले में जिनमें से 155 संक्रमितों को सामान्य वार्ड में ऑक्सीजन की जरूरत है जबकि 6 मामले अस्थिर हैं और आईसीयू में करीबी निगरानी में हैं और साथ ही 52 रोगी ICU में है।
अभी तक सिंगापुर में 11 की मौत
सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से 13 और लोगों की मौत हो गयी जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 759 हो गयी है। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक और बाहरी कोरोना मामले का पता लगाया है। जिसका ओमिक्रॉन वैरियेंट टेस्ट पॉजिटिव आया है। संक्रमित व्यक्ति को पूरी तरह से टीका लगाया गया है। और उसमें भी हल्के लक्षण है।
