केन्द्रीय जेल में 3 हजार कैदियों के बीच संजय धूपर ने मोहम्मद रफी के नगमे गुनगुनाये
ग्वालियर. केन्द्रीय जेल की चारदीवारी में मोहम्मद रफी के गीतों की आवाज गूंजी तो वर्षो केन्द्रीय जेल में सजा काट रहे कैदियों के चेहरे पर चमक आ गयी। यह मौका मोहम्मद रफी के गीतों की संगीत संध्या पर शहर के जाने माने सिंगर संजय ध्ूापर की गूंजती आवजा का। संगीत संध्या में संजय धूपर के अलावा कु. हर्षिता कुशवाह और श्रीमति वैशाली धूपर ने 3 हजार कैदियों के बीच गीत प्रस्तुत किये।
संगीत संध्या के संयोजक जेल अधीक्षक मनोजकुमार साहू, उप जेल अधीक्षक प्रभात कुमार सहित पिूरा जेल प्रशासन मौजूद रहा । कार्यक्रम में कैदियों ने अपनी संगीत बैण्ड पर मनमोहक गीत प्रस्तुत किये। कार्यक्रम दोपहर 12 से शाम 4 बजे बिना किसी रूकावट के चला। आपको बता दें कि संजय धूपर ने बैजाताल, महाराज बाडे के टाउन हॉल, ग्वालियर किले के मान मंदिर और तिघरा डेम की साइट पर रफी के गीत गाकर लोगों का मन मोह चुके हैं।
