मुरैना के चम्बल नदी के नगराघाट पुल निर्माण कार्य शुरू, पुल बनने में लगेगा एक माह का समय, मुरैना और यूपी को जोड़ेगा यह पुल

मुरैना. पोरसा क्षेत्र में मौजूद चम्बल नदी के नगराघाट पर पीपों के पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। संभवतः इस महीने के अंत में यह पुल बनकर तैयार कर लिया जायेगा। इस पुल के बन जाने पर मुरैना के लोग उत्तरप्रदेश आसानी आ जा सकेंगे। यह पुल उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा बनाया जा रहा है। आपको बता दें कि चम्बल के नगराघाट पर लम्बे समय से पुल बनाने की मांग की जा रही थी। इसकी वजह यह है कि पहले लोग नाव से नदी पार करके उत्तरप्रदेश की सीमा में घुसते थे। इसमें नाव पलटने का खतरा था। करीब 8 साल पूर्व नगरा घाट पर नाव पलट गयी थी जिससे उसमें सवार े7 लोग चम्बल नदी में डूब कर लापता हो गये थे। उस वक्त मुरैनावासियों ने तत्कालीन एडीएम से पुल बनाने की मांग की थी। इस पर एडीएम ने पीपों का पुल बनवाने का आश्वासन दिया था। इस घटना के 8 साल बाद अब नगराघाट पर पीपों का पुल बनाये जाने की शुरूआत कर दी गयी है। जिससे लोगों को उत्तरप्रदेश जाने में बहुत सुविधा हो जायेगी।

क्रेन से नदी में डालने ले जाए जा रहे पीपे
नदी में क्रेन से रखे जा रहे हैं पीपे
नगराघाट पर पीपों के पुल का निर्माणकार्य शुरू हो चुका है। इसके लिये क्रेन लगाई गयी है। क्रेन के द्वारा पीपों को नदी में रखा जा रहा है। उसके बाद उनको लोहे के मजबूत गाटरों से बेल्डिंग द्वारा जोड़ा जायेगा। इसके बाद ऊपर की पतली रोड डाली जायेगी। इस पुल पर पेदल के साथ-साथ हल्के वाहनों से भी आ जा सकेगा।

नदी में डलने के लिए ले जाया जा रहा पीपे को
मुरैना के निवासियों को होगा लाभ
इस पुल के निर्माण हो जाने के बाद मुरैना के नगरा, भदवली, डौंडरी, रजौधा, चापक, कीचौल, शिकहारा,  शिलावली, धौर्रा, कुरैठा, पोरसा, अम्बाह, गोरगी, लेपा,े भिडौसा और दिमनी आदि कस्बों के लोगों को लाभ होगा।

उत्तर प्रदेश के इन क्षेत्रों के लोगों को होगा लाभ
इस पुल के बन जाने पर उत्तर प्रदेश के भगवानपुरा, बाग राजपुरा, अभयपुरा, डेरक, मुकुन्दीपुरा, समरूआ, बाह, जरार, बटेश्वर, शिकोहाबाद,जैतपुर, फिरोजाबाद, कचौरा, जसवंत नगर तथा सैंफई की दूरी आधी रह जाएगी। इन क्षेत्रों के लोग मौजूदा समय से आधे समय में मध्यप्रदेश में आ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *