MP में लगातार चौथे दिन सबसे ज्यादा केस भोपाल में

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे है, प्रदेश में 24 घंटे में 12 पॉजिटिव मिले है। प्रदेश में लगातार चौथे दिन सबसे ज्यादा केस भोपाल में मिले है। भोपाल में 7, इंदौर में 4 और होशंगाबाद में 1 संक्रमित मिला है। 8 मरीज स्वस्थ्य हुए है। 13 दिन में 200 केस आए है और अभी प्रदेश में 128 एक्टिव केस है।

भोपाल के 7 पॉजिटिव में से एक कोलार निवासी 21 साल की कॉलेज छात्रा भी शामिल है इसके अलावा कोलार की ही एक 51 साल की महिला भी पॉजिटिव आई है। दोनों को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गोविंदपुरा निवासी 25 साल के युवक और 28 साल की महिला संक्रमित मिली है। इसके अलावा तीन केस साकेत नगर के है। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। भोपाल में मिले सभी 7 मरीज को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके है, इनमें से अधिकतर मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री बताई जा रही है।

13 दिन में 200 केस आए
प्रदेशभर में 13 दिन में 200 केस आए हैं। रोजाना औसत 15 केस आए हैं। भोपाल में 87 मामले यानी हर दिन औसत 7 मरीज मिले रहे हैं। इंदौर 72 केस मिले हैं। रायसेन में 12, जबलपुर में 8 और होशंगाबाद, अशोकनगर, नरसिंहपुर और बैतूल में 1-1 केस शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *