युवक दौड़ा -दौड़ा कर पीटा युवक और सोशल मीडिया पर वीडियो कर दिये viral

ग्वालियर. Gwalior एक युवक को कुछ लोगों ने जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीटने वालों में कुछ महिलायें और पुरूष थे। इन्होंने युवक को आधा नंगा कर सड़क पर दौड़ाया, उसका जुलूस निकाला। इतना ही नहीं उसे सरियों और लोहे के पाइप से पीटा गया। हमलावरों ने युवक के वीडियो भी बनाये और कहते गये इन्हें सोशल मीडिया पर viral  करेंगे। पीटते हुए हमलावर बार-बार कह रहे थे और खबर छापेगा। इस वक्त पुलिस की गाड़ी भी वहां से निकली, लेकिन पुलिसवालों ने थोडी देर वहीं खेड़े होकर तमाशा देखा और आगे निकल गये। घटना बुधवार की शाम पाटनकर का बाड़ा जनकगंज की है।
कुछ ही देर के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया। युवक को पीटने वालों में कुछ क्षेत्र के सटोरिये और बदमाश दिखाई दे रहे हैं। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके हाथ पैर टूट गये हैं। घायल ने एक दिन पहले उसी इलाके के पुलिस अधिकारी के खिलाफ एक आर्टिकल लिखा था। हालीांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज कर ली है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर खड़े होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *