दिल्ली में आज रात से 8 रुपए सस्ता मिलेगा पेट्रोल

नई दिल्ली. दिल्ली सरकार ने महीने के पहले दिन आम आदमी को सस्ते पेट्रोल-डीजल का तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने पेट्रोल पर वैट को 30 प्रतिशत से घटाकर 19.40 प्रतिशत कर दिया है। इससे दिल्ली में पेट्रोल 8 रुपए तक सस्ता हो जाएगा। हालांकि डीजल पर वसूले जाने वाले वैट में कोई कटौती नहीं की गई है। नए दाम आज रात से लागू होंगे।

महाराष्ट्र में सबसे महंगा पेट्रोल
इस समय सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में बिक रहा है। यहां पेट्रोल 113.17 रुपए लीटर है। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 112.11 रुपए लीटर बिक रहा है।

केंद्र व कई राज्य सरकारें पहले ही कर चुकीं है टैक्स में कटौती
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने 3 नवंबर को पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। इसके बाद कर्नाटक, पुडुचेरी, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड, त्रिपुरा, असम, सिक्किम, बिहार, मध्य प्रदेश, गोवा, गुजरात, दादरा एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और लद्दाख इस पर वैट में कटौती कर चुके हैं। इससे आम आदमी को थोड़ी राहत मिली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *