Gwalior GRMC जूनियर डॉक्टर का नया बैच न आने नाराज डॉक्टर आज हड़ताल पर

ग्वालियर. गजराराजा मेडीकल कॉलेज (GRMC) समेत देश के सभी मेडीकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों का नया बैच का अभी तक प्रवेश नहीं कराये जाने की वजह से जूनियर डॉक्टरों पर काम का बोझ बढ़ गया है। नये बैच की प्रवेश प्रक्रिया जल्द खत्म करने की मांग को लेकर GRMC  के जूनियर डॉक्टरों ने डॉ. श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को काली पट्टी बांधकर काम किया है और इसके बाद डॉ. श्रीकांत शर्मा ने डीन डॉ. समीर गुप्ता को ज्ञापन देकर मंगलवार को जूनियर डॉक्टरों के एक दिन के सांकेतिक हड़ताल पर रहने की बात कहीं। मेडीकल कॉलेज में पीजी कोर्स में नये बैच हर वर्ष 1 मई को आ जाता था।
इस बार अक्टूबर में नीज पीजी का रिजल्ट आया था। रिजल्ट आने के बाद यह मामला SUPREEM COURT चला गया जिससे काउंसिलिंग प्रारंभ नहीं हो पायी। पहला बैच नहीं आने के कारण जूनियर डॉक्टरों पर काम का बोझ बढ़ गया है। इसी बात से नाराज जूनियर डॉक्टरों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर काम किया। डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 4 जनवरी को होगी। अगर कोर्ट ने फैसला दे दिया तो चिकित्सा शिक्षा विभाग को नये बैच के प्रवेश की प्रक्रिया मार्च तक पूरी हो पायेगी। लिहाजा नया बैच आते-आते अप्रेल निकल जायेगा और इसके यह सत्र शून्य हो जायेगा।
विभागाध्यक्षों व्यवस्था बनाये रखें
सभी विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि वह जूनियर डॉक्टरों की एक दिन की हड़ताल को देखते हुए अपने विभाग में पूरे इंतजाम रखें जिससे मरीज को परेशानी नहीं हो पाये। जूनियर डॉक्टरों ने भी आश्वासन दिया है कि इमरजेंसी में वह अपनी सेवायें देंगे। डॉ. समीसर गुप्ता, जीआरएमसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *