कोरोना के नये वायरस से सस्ता हो सकता पेट्रोल-डीजल

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के नये वेरियेंट ओमिक्रॉन से पूरी दुनिया दहशत में है और दक्षिण अफ्रीका में वायरस के मामले में सामने आने के बाद भारत सहित कई देश अलर्ट हो गये हैं। लेकिन एक ओर वायरस का खतरा है तो दूसरी ओर इसे लेकर एक राहत भरी खबर भी आयी है। उम्मीद लगाई जा रही है कि वायरस की कारण से दुनिया में बढ़ रही सख्ती के चलते देश में पेट्रोल और डीजल के दाम सस्ते हो सकते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम होंगे कम?

‘हिन्दुस्तान’ की खबर के मुताबिक आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर तक कम हो सकते हैं. ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर वायरस के खौफ से कच्चे तेल के दाम गिरे हैं और इसी बुनियाद पर अनुमान लगाया जा रहा है कि 1 दिसंबर से जारी होने नए रेट में कटौती की जा सकती है. ग्लोबल मार्केट में भी कीमतों में कमी आई है और भारत में भी अब कमर्शियल के साथ-साथ घरेलू LPG सिलेंडर के दाम घट सकते हैं.IIFL सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि कोरोना का नया वेरिएंट सामने आने के बाद दुनिया के सभी देश अलर्ट हो गए हैं. इसके चलते फिर से हवाई सेवाओं पर पाबंदी और लॉकडाउन लगाया जा रहा है. ग्लोबल मार्केट पर भी इसका असर देखा जा रहा है और कच्चे तेल के दाम 12 फीसदी गिरकर 72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *