Flipkart Black Friday Sale के ऑफर ने मचाया तहलका, आईफोन 12 इतना सस्ता खरीदे बिना नहीं रह पायेंगे

नई दिल्ली. ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर इस समय फ्लिपकार्ट ब्लैक फ्रायडे Flipkart Black Friday Sale सेल चल रही है। इस सेल में आपको हर ब्रांड के स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिल रही है और साथ में एक्सचेंज ऑफर, बैंक ऑफर, पार्टनर ऑफर और केशबैक के मौके भी शामिल है। आज हम (Apple) के iPhone 12 की एक डील की बात कर रहे हैं जिसमें आपको भारी छूट मिल रही है।
आईफोन 12 पर पायेंगे भारी छूट
हम इस समय iPhone 12 के 128GB  वाले वैरियेंट की बात कर रहे है। 70 हजार रूपये की कीमत वाले इस आईफोन पर आपको को 11 प्रतिशत की छूट मिल रही है और जिसके बाद इसकी कीमत कम होकर 62 हजार 999 रूपये हो गयी है। इस फोन के लिये अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत यानी 3 हजार 150 रूपये कैशबैक मिलेगा।
iPhone 12  पर पाये 25 हजार रूपये का लाभ
अभी तक की जानकारी के अनुसार iPhone 12  को आप 70 हजार 900रूपये की जगह अब 59 हजार 849 रूपये में खरीद सकते हैं। यानी आपको 11 हजार 051 रूपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा अगर आप iPhone 12   खरीद को अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले में खरीदते हैं तो आप 14 हजार 250 रूपये तक की बचत और कर सकते हैं। इस एक्सचेंज ऑफर का अगर आपको पूरा लाभ मिलता है तो कुल मिलाकर आपको iPhone 12   पर 25 हजार 301 रूपये की छूट मिल जायेगी। जिससे आप एप्पल के इस फोन को 45 हजार 599 हजार रूपये में घर लेकर जा पायेंगे।
आईफोन 12 के फीचर्स
आपको बता दें कि इस डील में iPhone 12  के 128 GB वाले वैरियेंट की बात कर रहे हैं। A14 बायोनिक चिप पर काम करने वाले इस आईफोन में आपको डुअल रीयर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसके दोनों सेन्सर्स 12MP  के हैं और इसके साथ ही सेल्फी खींचने और वीडियो बनाने के लिये इसमें  एक 12MP  का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। 5जी सेवाओं को सपोर्ट करने वाला एप्पल का यह iPhone 6.1 इंच के सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले के साथ आता है और यह एक डुअल सिम फोन है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *