ITBP-डबरा निवासी शिवकुमारी शहीद, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उसका किया अंतिम संस्कार

ग्वालियर की एक जांबाज बेटी की उत्तराखंड के ITBP  ट्रेनिंग कैम्प में संदिग्ध हालात में मौत हो गयी है। ट्रेनिंग के बाद कैम्प में गयी शिवकुमारी अचानक जमीन पर गिर पड़ी और इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। डबरा निवासी शिवकुमारी पिता का सपना पूरा करने फोर्स में गयी थी। रविवार को उसका पार्थिव शरीर उत्तराखंड से ग्वालियर पहुंचा है। यहां गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उसकी मौत को लेकर अभी भी अटकलें लगाई जा रही है। ITBP  ने उनके परिजन को बेटी के बीमार होने की बात कहीं है। लेकिन परिजन अभी इस संबंध में कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं।

ग्वालियर के डबरा में ठाकुर बाबा रोड रामनिवास कॉलोनी निवासी राजाराम बाथम की बेटी शिवकुमारी बाथम (19) का इसी वर्ष ITBP (इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस) में बतौर आरक्षक सिलेक्शन हुआ था। सिलेक्शन होने के बाद शिवकुमारी ITBP ट्रेनिंग कैंप के लिए उत्तराखंड के लिए आई थी। यहां ट्रेनिंग के दौरान आरक्षक शिवकुमारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है।शनिवार को अचानक वह बेहोश होकर गिरी और उसको हॉस्पिटल पहुंचाया गया तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अचानक बेटी की मौत की खबर सुनते ही बाथम परिवार में कोहराम मच गया। जब परिजन ने ITBP के अफसरों से बात की तो वहां से जवाब मिला है og बीमार थी। बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है, लेकिन क्या बीमारी थी यह परिजन को अभी पता नहीं चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *