मार्च तक महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार बनेगी- केंद्रीय मंत्री नारायण राणे
महाराष्ट्र. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि मार्च तक महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार गिर जाएगी और यहां बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार आ जाएगी तो आपको अपेक्षित बदलाव दिखाई देगा। शिवसेना ने बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। इस गठबंधन को महा विकास अघाड़ी नाम दिया था।
कुछ सीक्रेट रखने पड़ते हैं
उन्होंने कहा कि यह बात मेरे अंदर की है, इसलिए मैं उसे अभी बाहर नहीं निकालना चाहता हूं। सरकार बनानी होती है या सरकार गिरानी होती है तो कुछ बात सीक्रेट रखनी पड़ती है। उन्होंने महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल का नाम लेकर कहा कि मार्च तक महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार बनाने की बात उन्होंने बोली है। यह बात उनकी जुबान से निकली है ताे उसे सच साबित करने के लिए हम काम करेंगे।
