नोटिस के बाद भी अमेजन कंपनी के अफसर नहीं आएंगे तो पुलिसवाले तरीके से लाया जाएगा- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

इंदौर. इंदौर पहुंचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अमेजन के खिलाफ एफआईआर कराने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि वह कंपनी पर केस के आदेश जारी कर चुके हैं। कंपनी पर जहर और गांजे की डिलीवरी जैसे गंभीर आरोप हैं। इंदौर में 18 साल का लड़का अमेजन से ऑनलाइन जहर मंगाकर सुसाइड तक कर चुका है। गृहमंत्री ने गुरुवार को कहा कि इंदौर के केस में उन्होंने अमेजन के अधिकारियों को नोटिस देकर तलब करने को कहा है। अगर वे नहीं आते हैं तो पुलिसवाले तरीके से उन्हें लाया जाएगा। ऐसे कैसे कोई हथियार, गांजा और जहर सप्लाई कर सकता है। ऐसी ई-कॉमर्स साइट्स के खिलाफ जल्द मध्य प्रदेश में नीति लाएंगे। बंदिश लगाने के लिए इसे केंद्र के पास भेजा जाएगा।

इसी हफ्ते कमिश्नर प्रणाली लागू करेंगे
गृहमंत्री ने इसी हफ्ते इंदौर-भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू करने की भी बात कही। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसका खाका तैयार कर विधि विभाग को भेजा जा चुका है। वहां से लेटर आने के बाद ही तुरंत आदेश दे दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *