शहर में बिना फिटनेस जांच कराए स्कूल बस चलाने पर परिवहन विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा, 5 स्कूलों को नोटिस भेजा

ग्वालियर. फिटनेस जांच कराए बिना स्कूल बस चलाने पर परिवहन विभाग कार्रवाई करेगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने ऐसे निजी स्कूलों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। आरटीओ एसपीएस चौहान ने बुधवार को 5 स्कूलों को नोटिस भेजकर कहा है कि 1 सप्ताह में स्कूलों बस की फिटनेस जांच कराए इसके बाद ही स्कूली बच्चों को परिवहन करें। यदि बिना फिटनेस जांच के स्कूली बस पकड़ी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही परिवहन विभाग ने यह भी कहा है कि कोरोना के चलते 20 माह से स्कूलों ने फिटनेस जांच नहीं कराई थी इसके लिए 31 अक्टूबर तक की छूट दी गई थी। अब यह छूट खत्म हो चुकी है। यदि फिटनेस जांच नहीं कराते तो ऐसी बस का सामान्य बस मानकर स्पेयर बस का टैक्स वसूल किया जाएगा। शहर में लगभग 40 सीबीएसई के बड़े स्कूल है जहां सबसे अधिक स्कूल बस चलती है।

शहर में 710 स्कूल बस, फिटनेस जांच कराने का एक सप्ताह का समय दिया
आरटीओ के अनुसार जिले में 710 स्कूल बस है। इन बसों की फिटनेस जांच कराना अनिवार्य है। इसके बाद ही बस में बच्चों का परिवहन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को रेडिएंट स्कूल, ऑक्सफोर्ड स्कूल, ग्वालियर ग्लोरी, लिटिल एंजिल्स और दून पब्लिक स्कूल को स्कूल बसों की फिटनेस जांच कराने का नोटिस भेजा गया है। फिटनेस जांच के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।

गोला का मंदिर के पास 35 ऑटो की जांच की
परिवहन अमला दूसरे दिन बिना परमिट व फिटनेस जांच के दौड़ने वाले ऑटो की जांच करने उतरा। बुधवार को गोला का मंदिर थाना के पास 35 ऑटो की जांच की। इनमें एक ऑटो बिना परमिट और फिटनेस के मिला जिसे जब्त कर गोला का मंदिर थाना में खड़ा करा दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *