पठानकोट में आर्मी कैंप पर ग्रेनेड अटैक

पंजाब. पठानकोट में आर्मी कैंप के त्रिवेणी गेट के पास सोमवार सुबह ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है। जानकारी के अनुसार यहां से एक बारात निकल रही थी उसी समय मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक युवक गुजरा। इस संदिग्ध युवक पर ही ग्रेनेड फंेकने का शक जताया जा रहा है। पठानकोट के एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। पठानकोट की सभी चेकपोस्ट को अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौके पर ब्लास्ट के बाद ग्रेनेट का हिस्सा बरामद कर लिया गया है।

5 साल पहले हुआ था आतंकी हमला
पठानकोट में वायु सेना के एयरबेस पर 2 जनवरी 2016 को आतंकी हमला हुआ था। भारतीय सेना की वर्दी में आए हथियारबंद आतंकियों ने इसे अंजाम दिया था। इसमें 7 जवान शहीद हुए थे। सभी आतंकी भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर रावी नदी के रास्ते आए थे। भारतीय इलाके में पहुंचकर आतंकियों ने कुछ गाड़ियों को हाईजैक किया था और पठानकोट एयरबेस पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *