मेरे विधि विधायी मंत्री रहते अभिभाषकों के हितों पर आंच नहीं आने दूंगा-विधि विधायी मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा
ग्वालियर. मैं अभिभाषकों के हितों पर आंच नहीं आनेे दूंगा यह मेरा आपसे वादा है, इस संबंध भाजपा विधि प्रकोष्ठ अभिभाषकों ने अपनी तीन मांगें रखी पहली राजस्व न्यायालय ज्यूरीडिक्शन बढाया जाये, नये अभिभाषकों ने सरकार की ओर मिलने वाली राशि, पिछले काफी दिनों अभिभाषकों की रोकी गयी राशि को रिलीज कराने के संबंध मांगें। उन्होंने कहा कि मैं आपको मांगों को गंभीरता के साथ समाधान कराने का प्रयास करूंगा। यह उद्गार भाजपा विधि प्रकोष्ठ ग्वालियर द्वारा ठाठीपुर स्थित चौहान धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के विधि, विधायी, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अभिभाषकों के बीच कहीं।
इस अवसर भाजपा विधि प्रकोष्ठ ग्वालियर के पदाधिकारियों ने गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, अतिरिक्त महाधिवक्ता एमपीएस रघुवंशी, अंकुर मोदी आदि फूलमालाओं से स्वागत किया। अभिभाषकों के द्वारा डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बड़ी मालासे स्वागत के करने के उपरांत श्रीफल, शॉल उड़ाकर स्मृति चिन्ह के साथ सम्मान किया। एडवोकेट जितेन्द्र मिश्रा, जयप्रकाश मिश्र, भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा उपस्थित रहें।

