राजस्थान में गहलोत सरकार का कैबिनेट विस्तार, इनको दिलाई गयी शपथ

जयपुर. राजस्थान (Rajasthan)  में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत (Ashok Gehlot)  के नेतृत्व में कैबिनेट का विस्तार (Rajasthan Cabinet Reshuffle)  हुआ है। हालांकि इसके साथ ही पार्टी में संग्राम शुरू हो गया हैं। कैबिनेट में जगह न मिलने से कई विधायक नाराज बताये जा रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री बने यह विधायक
राज्यपाल कलराज मिश्रा ने राजभवन में नये मंत्रियों को शपथ दिलायी। कैबिनेट मंत्रियों ने रूप में हेमाराम चौधरी, महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, महेश जोशी, रामलाल जाट, रमेश मीणा विश्वेन्द्र सिंह, ममता भूपेश बैरवा, टीकाराम जूली, भजनलाल जाटव, शकुंतला रावत और गोविंदराम मेघवाल आदि ने शपथ ली है।

कैबिनेट में महिला मंत्रियों की संख्या 3 हुई 

राजस्थान में कैबिनेट विस्तार के बाद इसमें शामिल महिला मंत्रियों की संख्या एक से बढ़कर तीन हो गई है।  इस पुनर्गठन में राज्यमंत्री ममता भूपेश को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं दो नए चेहरों शकुंतला रावत (बानसूर) को कैबिनेट और जाहिदा खान (कामां) को बतौर राज्यमंत्री मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है।  राजस्थान के कुल 200 विधायकों में से कांग्रेस के 108 विधायक हैं, जिनमें 15 महिलाएं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *