ग्वालियर पहुंचे digvijay singh दिग्विजय सिंह का एयरपोर्ट पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया है

ग्वालियर. रविवार दोपहर ग्वालियर पहुंचे digvijay singh दिग्विजय सिंह का एयरपोर्ट पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया है। यहां उन्होंने हाल में सबसे चर्चित मुद्दा कृषि कानून को वापस लिए जाने पर कहा है कि देर से आए दुरुस्त आए, लेकिन 700 शाहिद हुए किसानों की मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा। अभी भी कानून को वापस लेने पर कोई भरोसा नहीं है। क्योंकि भाजपा के कुछ लोग इसे वापस लाने की बात कर रहे है। जब तक संसद में इसका निर्णय नहीं हो जाता और जब तक एमएसपी की अनिवार्यता कानून में नहीं लाया जाता है तब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी। उनसे भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा से हाल ही में हुई बहसबाजी पर सवाल किया तो वह बोले ऐसे कैसे तोड़ देंगे घुटने कोई नियम है क्या।

भाजपा की नीयत भी पर सवाल खड़े किए
पूर्व मुख्यमंत्री digvijay singh दिग्विजय सिंह फ्लाइट से इंदौर से ग्वालियर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से विधायक प्रवीण पाठक व अन्य कांग्रेसी पहुंचे। यहां दिग्विजय सिंह का स्वागत किया गया। दिग्विजय सिंह को शहर में विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेना है। कृषि कानून पर वह यही बोले हैं कि देर से आए लेकिन सही आए। भाजपा की नीयत भी पर सवाल खड़े किए बोले अभी भी कुछ लोग बातें कर रहे हैं कि फिर से कानून लाएंगे इसलिए अभी भी किसानों का आंदोलन पूरा नहीं हुआ है।

भाजपा में संवादहीनता, सरकार पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह चला रहे
पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि भाजपा में संवाहीनता की स्थिति है। यहां तक कि मंत्रिमंडल में भी संवादहीनता साफ दिखाई देती है। जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह चला रहे हैं। यह ठीक लोकतंत्र के विपरीत है जबकि हमने लोकतंत्र को अपनाया है और उसमें प्रधानमंत्री सबके बराबर है। मंत्रिमंडल में वो नंबर एक पर है। सभी से चर्चा करने के बाद ही निर्णय होना चाहिए। लेकिन हम इस बारे में उन बहादुर किसानों को सलाम करते है। प्रशंसा करते हैं। जिन्होंने पूरा आंदोलन महात्मा गांधी के बताए तरीके से चलाया।

सिद्दू के बयान पर कहा मोदी तो बिना बताए पाकिस्तान चले गए थे
पंजाब में कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्दू के बयान कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा भाई कहने के बयान पर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बात मोदी जी से पूछिए वो तो बिना बताए वहां चले गए थे। उनसे क्यों नहीं पूछते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *