भारतीय मूल कमला हैरिस ने 85 मिनट तक अमेरिकी राष्ट्रपति बतौर काम देखा

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन America President  Jo Biden अपनी सभी शक्तियां उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को ट्रांसफर की हैं। उनकी ओर से शुक्रवार को ही अपनी सभी राष्ट्रपति वाली शक्तियां कमला हैरिस को दी गयी थी। यह सब इसलिये किया गया है क्योंकि जो बाइडेन कॉलोनोस्कोपी के लिये एनिस्थिसिया लेने वाले हैं। वह हर साल कॉलोनोस्कोपी करवाते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति शनिवार को 79 साल के हो गये है। आपको बता दें कि अमेरिकी संविधान के अनुसार राष्ट्रपति कुछ समय के लिये किसी को भी भी अपना कार्यवाही प्रेसिडेंट नियुक्त कर सकता है। अभी के लिये यह जिम्मेदारी कमला हैरिस को दे दी गयी है और वह 85 मिनट तक बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति 85 मिनट अपने कार्यालय से काम संपादित किया। यह खबर इसलिये भी मायने रखती है क्योंकि हाल ही में दोनो बाइडेन और हैरिस के बीच तनाव की खबरें आई थी।
बतौर राष्ट्रपति जो बाइडेन वाशिंगटन के चिकित्सा केन्द्र अपनी नियमित जांच के लिये पहुंचे। इससे पहले America President  Jo Bidenजो बाइडेन ने 2019 में फुलबॉडी टेस्ट कराया था। जिसमें उन्हें पूरी तरह स्वस्थ पाया गया था और साथ ही राष्ट्रपति का कर्तव्य सफलतापूर्वक निभाने के लिये उपयुक्त पाया था। संविधान में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति कुछ समय के लिये उपराष्ट्रपति को सत्ता हस्तांतरिकत करेंगे। लिहाजा अमेरिका की सभी सैन्य शक्तियों और महत्वपूर्ण कामों की जिम्मेदारी कमला हैरिस संभालेंगी। इस बीच कमला हैरिस वेस्ट विंग में अपने कार्यालय से काम करेंगी। बाइडने के स्वस्थ्य होने और कामकाज संभालने के बाद वह ओहियों की यात्रा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *