PM Modi in Jhansi प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झांसी और सेना की दी कई सौगातें
झांसी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आज झांसी की यह धरती आजादी के भव्य अमृत महोत्सव की साक्षी बन रही हें आज इस धरती पर एक नया, सशक्त और सामर्थ्यशाली भारत आकार ले रहा है। उन्होंने कहा है कि इस धरती पर आकर मुझे एक विशेष कृतज्ञता की अनुभूति होती है। मै वीर वीरांगनाओं की धरती बुन्देलखण्ड को सिर झुका कर प्रणाम करता हूं।
व्ीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की धरती से राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सशक्त राष्ट्र का मंत्र देते हुए कहा है कि एक समय भारती की पहचान हथियार खरीददार देश के रूप में होती थी। मगर आज हिन्दुस्तान मेक इन इंडिया और मेक फॉर वर्ल्ड की दिशा में काम कर रहा है। रक्षा मंत्रालय ने 200 से अधिक उपकरणों की सूची जारी की है जो देश से ही खरीदे जायेंगे। इन्हें विदेश से खरीदने पर पाबंदी लगा दी गयी है। पीएम मोदी ने डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड में मिसाइल कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड के 400 करोड़ के प्लांट का शिलान्यास, नेशनल वाूर मेमोरियल की डिजीटल कियोस्क को लांच किया और साथ ही लाइट कॉम्बेट हेलीकाप्टर का मॉडल वायुसेना को सौंपा।
देश की सीमायें और अधिक सुरक्षित
रानी की जयंती पर किले की तलहटी से अपना संबोधित करते हुए पीएम ने महारानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई से लेकर बुन्देलखंड के वीरों को नमन करते हुए कहा है कि बुन्देलखंड यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में सारथी की भूमिका निभाने जा रहा है। 400 करोड़ के प्लांट का शिलान्यास हुआ है। इससे यूपी डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड को नई पहचान मिलेगी। भारत को एंटी टैंक मिसाइल के लिये उपकरण मिलेंगे। सीमाओं पर जवानों को नई ताकत मिलेगी। देश की सीमायें और अधिक सुरक्षित होंगी।
युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके
उन्होंने कहा है कि लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर 16500 फीट की ऊंचाइ्र पर उड़ सकता है। इसकी तमाम खूबियां हैं। इसकी साक्षी वीरांगना की धरती झांसी बनी है। ऐसे में एक और सेना की ताकत बढ़ रही है तो दूसरी ओर भविष्य में देश की रक्षा के लिये युवाओं के लिये जमीन तैयार हो रही है। उन्होंने कहा है कि अब और कम्पनियां प्लांट लगाने के लिये आयेंगी। इससे प्रदेश की उद्योगों के लिये नई संभावनायें तैयार होगी। युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

