डकैत ने शादी के लिये किया अपहरण, 50 साल के इनाम डकैत ने 20 वर्ष की छोटी लड़की शादी करोओ, नही ंतो तुम्हारे भाई को उड़ा देंगे

मुरैना. चम्बल में कुख्यात डकैत ने अपने से 20 साल छोटी युवती से शादी के लिये उसके चाचा का अपहरण कर लिया है। डकैत पर 70 हजार रूपये का इनाम मुरैना पुलिस की ओर से हैं। लड़की के पिता धमकी दी है कि बात नहीं मानी तो भाई को जान से मार देंगे। डकैत का नाम गुड्डा गुर्जर बताया गया है। इस वक्त वह ग्वालियर-चम्बल संभाग का सबसे खूंखार डकैत है। इस पर हत्या, लूट व अपहरण समेत लगभग 3 दर्जन मामले विभिन्न पुलिस थानों में कायम है। इसकी न केवल मुरैना बल्कि धौलपुर (राजस्थान) भिण्ड, शिवपुरी और ग्वालियर पुलिस को तलाश है। फिलहाल लड़की जिसके साथ गुड्डा शादी करना चाहता है उसके पिता मेहताब ने गुरूवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर एएसपी रायसिंह नरवरिया से अपने भाई और बेटी को बचाने की गुहार लगाई है।

मेहताब सिंह का आवेदन
यह है पूरा घटनाक्रम
मेहताब की बेटी से डकैत गुड्डा गुर्जर शादी करना चाहता है। उसने मेहताब से कहा कि वह उसकी शादी अपनी लड़की से करा दे। इस पर वह तैयार नहीं हुआ। डकैत गुड्डा गुर्जर ने उसके भाई का 17 नवंबर को अपहरण कर लिया। भाई का अपहरण होने के बाद मेहताब सिंह दौड़ा.दौड़ा पहाडगढ़ थाने पहुंचा और इस संबंध में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद अगले दिन गुरुवार को आज वह पुलिस अधीक्षक मुरैना के कार्यालय पहुंचा। पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार मौजूद नहीं थे। लिहाजा वह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया के पास पहुंचा और बोला कि डकैत गुड्डा गुर्जर उसकी लड़की से जबरन शादी करना चाहता है।

मेहताब सिंह द्वारा पहाड़गढ़ थाने में की गई एफआईआर की कॉपी
पुलिस पहाड़गढ ने नहीं किया गिरफ्तार
मेहताब सिंह ने पहाड़गढ़ पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसने गुड्डा गुर्जर को 12 नवम्बर 2021 की रात 11 बजे पहाड़गढ़ के ईश्वर की सिरकाई जगही पर गैंग के साथ देखा गया था। उसने इस बात की सूचना पहाड़गढ़ थाना पुलिस को दी है। लेकिन वहां जाकर दविश नहीं दी।

मेहताब सिंह के साथ आया उसका भाई।
पुलिस की कुछ ओर कहानी
पुलिस दूसरी कहानी बता रही है । पुलिस का कहना है कि मेहताब अपनी लड़की की शादी 28 साल के युवक से कराना चाहता है। वह वरवासिन गांव में हुई एक हत्या के जुर्म में जौरा की उपजेल में बन्द है। वह युवक गुड्डा गुर्जर का विरोधी है। इसलिये गुड्डा गुर्जर इस शादी के खिलाफ है। वह नहीं चाहता है कि मेहताब अपनी लड़की की शादी उस युवक के साथ करें। जहां तक उसके भाई का लापता होने का सवाल है तो पुलिस का कहना है कि कल 11 बजे तक उसकी लोकेशन पहाड़गढ़ की सीमा पास मौजूद गांव भूपपुरा में मिली थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *