43 वीं मप्र विद्युत् मंडल राज्यस्तरीय महिला प्रतियोगिता स्पर्धा सम्पन्न
ग्वालियर समिति प्रचार प्रभारी विद्याकान्त मिश्र ने बताया कि 18 नवम्बर को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी एवं सांस्कृतिक समिति ग्वालियर द्वारा 43 वीं मप्र विद्युत् मंडल राज्यस्तरीय महिला प्रतियोगिता स्पर्धा रोशनीघर एवं नगर निगम खेल मैदान ग्वालियर में केंद्रीय क्रीड़ा समिति जबलपुर से आई निरिक्षणकर्ता श्रीमती अंजनी पांडेय की मौजूदगी में सभी खेल प्रतियोगिताएं संपन्न कराइ गई।
सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ग्वालियर समिति के सयुक्त सचिव इंजी. विनोद कटारे( महाप्रबंधक शहर वृत्त ग्वा.) एवं सचिव इंजी. एसके खरे महाप्रबंधक संसं ग्वालियर की अध्यक्षता में एवं हिमांशु वासदेव सयुक्त सचिव (प्रबंधक मानवसंसाधन शहर वृत्त ग्वा.) के मंच संचालन के द्वारा शील्ड एवं महिला प्रतियोगिता स्पर्धा प्रमाण पत्र सम्मान स्वरुप दिए गए।
टीम के प्रतिभागियों को सम्मिलित
1 -टेनी क्वाइट प्रतियोगिता स्पर्धा
प्रथम जबलपुर क्षेत्र टीम से लाली, वर्षा, द्वितीय इंदौर क्षेत्र टीम से वैष्णवी, रिंकी, तृतीय ग्वालियर क्षेत्र टीम से श्रीमती साधना भास्कर (सहायक यंत्री आरऍमटी लैब) नीलम जाट।
2- टेबल टेनिस प्रतियोगिता स्पर्धा
प्रथम भोपाल क्षेत्र टीम से लता एंथोनी, संगीता रजक, द्वितीय ग्वालियर क्षेत्र टीम से श्रीमती बिना कुशवाहा, श्रीमती अनीता शर्मा, तृतीय जबलपुर टीम से सरिता बदलनी, नीता पटेल।
3 – शतरंज प्रतियोगिता स्पर्धा
प्रथम भोपाल क्षेत्र टीम से दुर्गा, नीलम धन्ना, द्वितीय श्रीसिंगा जनरेशन कंपनी खंडवा टीम से रतना, आभा, तृतीय ग्वालियर क्षेत्र टीम से श्रीमती उल्का सहस्त्रबुद्धे, श्रीमती नीति चौहान।
4 -बैटमिंटन प्रतियोगिता स्पर्धा
प्रथम इंदौर क्षेत्र टीम से कु.अविनाश मौर्या, कु.प्रियंका देवरा, द्वितीय श्रीसिंगा जनरेशन कं. खंडवा से श्रीमती अंजलि सिंह, कु.स्वेता ठाकुर, तृतीय जबलपुर क्षेत्र टीम से श्रीमती रानी, नीलम पटेल।
5 – कैरम प्रतियोगिता स्पर्धा
प्रथम इंदौर क्षेत्र टीम से श्रीमती अंकिता, सुषमा, द्वितीय ग्वालियर क्षेत्र टीम से श्रीमती रेणुका शर्मा, श्रीमती दीपा मित्तल, तृतीय भोपाल क्षेत्र टीम से कु.वर्षा निम्जे| साथ ही समिति द्वारा सभी व्यवस्थापकों को प्रमाण प्रत्र एवं स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया ।

