महबूबा मुफ्ती श्रीनगर में हाउस अरेस्ट, प्रदर्शन में हिस्सा लेने जा रही थीं
जम्मू-कश्मीर. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को श्रीनगर में उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, वह शहर की प्रेस कॉलोनी में एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने जा रही थीं। बता दें कि हैदरपोरा में मंगलवार को एनकाउंटर में दो आतंकी और दो बिजनेसमैन भी मारे गए थे। इसके बाद इन व्यापारियों के परिजनों ने आरोप लगाया कि सुरक्षाबलों ने जानबूझकर उन्हें मारा है। वहां कोई भी आतंकी नहीं था। महबूबा समेत कश्मीर के कई नेताओं ने इस कार्रवाई की जांच की मांग की थी।
