पाक होस्ट करेगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025, भारत पाकिस्तान जाएगी या नहीं इस पर अंतिम फैसला गृह मंत्रालय के हाथ में- खेल मंत्री अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली. पाकिस्तान 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी होस्ट करेगा। टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी या नहीं इस पर भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा,‌ ‘समय आने पर हम देखेंगे कि क्या करना है। गृह मंत्रालय को इसमें शामिल किया जाएगा। वहां जब अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होते हैं तो बहुत कुछ देखने की जरूरत होती है।’ उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में कई देशों ने पाकिस्तान के दौरे से नाम वापस ले लिया है, क्योंकि वहां की स्थिति अच्छी नहीं है। पाकिस्तान में सुरक्षा कारणों से स्थिति बहुत खराब है और यह चिंताजनक है। हालातों के हिसाब से हम निर्णय लेंगे।

29 साल बाद पाकिस्तान को मिला है बड़ा मौका
पाकिस्तान में करीब 29 साल के लंबे इंतजार के बाद कोई आईसीसी टूर्नामेंट खेला जाएगा। आखिरी बार साल 1996 के वनडे वर्ल्ड कप के कुछ मुकाबले पाकिस्तान में खेले गए थे। इसके बाद किसी भी आईसीसी इवेंट का आयोजन पाकिस्तान में नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *