जूते में बीयर डालकर पी रहे टी20 वर्ल्डकप के चैम्पियन मैथ्यू वेड और मार्कस स्टॉयनिस

दुबई. टी20 वर्ल्डकप 2021 के फायनल मैच में न्यूजीलैण्ड को 8 विकेट से मात देकर ऑस्ट्रेलियां पहली बार टी20 वर्ल्ड चैम्पियन बन गया है। न्यूजीलैण्ड के पास पहली बार टी20 वर्ल्ड कम जीतने का मौका था। लेकिन उसे मायूसी मिली है। आपको बता दें कि वनडे क्रिकेट में 5 बार वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलियां ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है इस धमाकेदार खिताबी जीत के बाद ऑस्ट्रेलियां टीम के खिलाड़ी जश्न के माहौल में डूबे हुए है।
जूते में बीयर पीकर मनाया जश्न
ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी जूते में बीयर डालकर पी रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आईसीसी ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें मैथ्यू वेड और मार्कस स्टॉयनिस जूते में बीयर डालकर पीते नजर आ रहे हे। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मैथ्यू वेड और मार्कस स्टॉइनिस जूते में बीयर डालकर पीते दिखाई दे रहे हैं। वेड ने अपना जूता निकाला और उसमें बीयर डाली फिर पी गये। इसके बाद स्टॉयनिस ने उसी जूते को पकड़ा और बीयर डालकर पीते दिखाई दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *