एफआईआर दर्ज कराने गये विधायक आरिफ मसूद को पुलिस ने रोका, सीएम शिवराज के खिलाफ लगाये नारे

BhopaL . कमला नेहरू अस्पताल में आग लगने के संबंध में अब राजनीति शुरू हो गयी है। गुरूवार को दोषियों के खिलाफ FIR  कराने की मांग करने जा रहे विधायक आरिफ मसूद को कोहेफिजा पुलिस ने थाने के बाहर ही रोक दिया। बड़ी तादाद में साथ पहुंचे कार्यकर्त्ताओं ने जमकर नारेबाजी करने के बाद CSP नागेन्द्र पटेरिया ने मसूद को सीमित लोगों के साथ थाने में प्रवेश दिया। कार्यकर्त्ताओं की उपस्थिति के कारण से क्षेत्र में काफी देर तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रहीं। मसूद ने जिस बीच थाने के अन्दर शिकायती आवेदन की कार्यवाही की जा रही थी। उस वक्त बाहर खड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्त्ता अस्पताल प्रबंधन मंत्री विश्वास सारंग और CM शिवराजसिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी करते रहें। इस बीच सारंग को बर्खास्त करने की मांग को लेकर नारे लगाये। कार्यकर्त्ताओं ने पीडित परिवारों को राहत और न्याय देने की मांग भी उठाई।

PM के सामने करेंगे प्रदर्शन : मसूद
MLA आरिफ मसूद ने कहा कि आंकड़े छिपाने और दोषियों को बचाने में लगी सरकार पीड़ितों को इंसाफ नहीं दे रही है। अगर पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की तो 15 को प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान प्रदर्शन किया जाएगा। मसूद ने कहा कि मामले को लेकर हम सियासत नहीं चाहते लेकिन सरकार को नैतिकता के आधार पर मामले में उचित कार्यवाही करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *